Cashless Treatment
Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
Surgical eye care at Punjab LASIK center in Punjab lasik eye hospital.

बाइक चलाते वक्त धूप की यूवी किरणों से अपनी आंखों को कैसे रखें सुरक्षित? डॉक्टर के बताए ये 7 उपायों को अपनाएं।

Loading

अपनी आँखों को धूप से बचने के लिए कई तरह के उपयोग किये जा सकते हैं। पर जब तेज धूप गर्मी के मौसम में सीधा चेहरे पर पड़ती है, तो इसका सबसे ज्यादा और बुरा प्रभाव आँखों पर पड़ता है। आँखें धूप, गर्म हवा और धूल के संपर्क में तब अति हैं जब खास तौर पर बाइक चलाया जाये जिससे आँखों में जलन, ड्राईनेस और लंबे समय में रेटिना को नुकसान भी हो सकता है। यूवी किरणें डॉक्टरों के अनुसार आंखों की प्राकृतिक बनतर को धीरे-धीरे कमजोर कर सकती हैं। ये यूवी किरणे कॉर्निया को ही नहीं बल्कि मोतियाबिंद जैसी समस्याओं के खतरे को बढ़ा देती हैं। डॉक्टरी अध्ययन से पता चला है की लगातार यूवी-ए और यूवी-बी जैसी किरणों के संपर्क में रहने पर आंखों की सतह पर सूजन और एलर्जी जैसी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। आम  तौर पर अक्सर बाइक राइडर्स हेलमेट तो पहनते हैं पर अपनी आँखों की सुरक्षा को हमेशा अनदेखा कर देतें हैं। ऐसा करने पर ये एक बड़ी गलती भी साबित हो सकती है। इसी चीज के कारण बाइक राइडर्स को डॉक्टर्स उनकी आँखों की सुरक्षा के लिए खास उपायों को अपनाने की सलाह देते हैं। ताकि उनकी आँखें तेज धूप में कुछ न हो आंखें स्वस्थ और सुरक्षित रहें। 

See also  आँखों में पड़ने वाली धूल-मिट्टी बन सकती है, इन नुकसानों का कारण, जाने डॉक्टर से 

यूवी किरणों से आंखों को सुरक्षित रखना 

1. यू.वी. सुरक्षित धूप का चश्मा पहनें।

धूप में बाहर निकलते वक्त या फिर बाइक चलाते वक्त अपनी आँखों को यूवी किरणों से बचने वाले सन ग्लासेस का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। हानिकारक किरणे आपके आई लेंस, कॉर्निया और रेटीना के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं।चश्मा आपकी आँखों के रेटिना को यूवी किरणों से बचाता है। सभी को ये सलाह दी जाती है की जब भी आप बाहर निकले तो 100% अल्ट्रा वॉयलेट प्रोटेक्शन सन ग्लासेस पहनकर बाहर  जाएँ। 

2. आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें

अगर आपको बाहर निकलने के बाद या फिर बाइक चलने के बाद आंखों में जलन या नमी की कमी महसूस हो तो आपको अपनी आँखों को डॉक्टर को दिखाना चाहिए और डॉक्टर की सलाह से आर्टिफिशियल टियर्स या आई लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपकी आँखों में से जलन और आंखों की नमी से राहत मिलती हैं। 

3. पानी का सेवन बढ़ाएं 

आंखों में ड्राइनेस और थकान के लक्षण दिखने लगते हैं जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सभी लोगों को धूप में निकलने से पहले या फिर बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी को पीना चाहिए। पानी आँखों को हाइड्रेट और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाता में मदद करता है। 

See also  मिस एनिमा सुष्मित ने बताया कैसे मिली उन्हें सफलतापूर्वक लासिक लेज़र सर्जरी ?

4. सीधा धूप में न देखें

बार बार कहीं चलते वक्त या फिर बाइक चलाते वक्त सूरज की ओर नहीं देखना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि सीधे सूर्य की ओर देखने से रेटिना को नुकसान और आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इससे अपना बचाव करें। 

5. आंखों के लिए पोषक आहार 

आंखों की सेहत के लिए विटामिन-ए, सी और ई से भरपूर आहार लेना बहुत जरूरी होता है। पालक,  गाजर, आंवला और नट्स जैसे फूड्स आँखों को सूरज की रोशनी से सुरक्षित रखते हैं और आँखों को अंदर से मजबूत करते हैं। 

6 .आंखों पर ठंडे पानी के छींटे डालें

बाइक चलाने के बाद ठंडे पानी से आँखों को धोना या छींटे मारने चाहिए क्योंकि ऐसा करना बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। ये आँखों की थकान, सूजन और जलन से राहत दिलाता है। दिन में 2 बार डॉक्टर इसे करने की सलाह देते हैं। 

See also  The Power of Vitamins: How They Influence Your Eye Health

7. लंबी राइड से पहले अपनी आंखों को आराम दें

लंबी दूरी की बाइक राइड करने से पहले आँखों को आराम और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी आँखें थका हुआ महसूस करेंगी जिस से बाइक चलाते वक्त आंखें तेज रोशनी और धूप से जल्दी प्रभावित हो जाएगी। जिससे व्यक्ति में चिड़चिड़ापन और फोकस की कमी हो सकती है।

निष्कर्ष

आँखें हमरे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होती है, जिसकी वजह से ही हम दुनिया की वह हर खूबसूरत चीजों को देख पाते हैं और इन की देखभाल करना सूरज की यूवी किरणों से इनको बचाना हमारा फर्ज होता है। अगर आप बाइक चलाते हैं और अक्सर धूप में निकलते हैं, तो बाइक को चलते वक्त अपनी आँखों की सुरक्षा को नज़रअंदाज न करें और नियमित अपनी आँखों का ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। और अगर आपको भी धूप या किसी कारण वर्ष आँखों की समस्या बन गयी है और आप इसका इलाज ढूंढ रहे हैं। तो आप आज ही मित्रा आई हॉस्पिटल जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं, और इसके विशेषज्ञों से बात कर सकते हैं। 

Contact Us