Cashless Treatment
तपती गर्मी में बढ़ जाता आई स्ट्रोक का खतरा, जानिए कैसे करे इससे आंखों का बचाव

तपती गर्मी में बढ़ जाता आई स्ट्रोक का खतरा, जानिए कैसे करे इससे आंखों का बचाव

Loading

तपती गर्मी न सिर्फ व्यक्ति के शरीर पर बल्कि आंखों पर भी काफी बुरा असर डालती है, क्योंकि धूप से निकलने वाले उल्ट्रावॉयलेट्स रेस आंखों पर नकारात्मक प्रभाव डालते है, जिसके कारण आंखों में सूजन, जलन और आई स्ट्रोक जैसे समस्या उत्पन्न हो जाती है | 

आई स्ट्रोक :- इससे रेटिनल आरटेरी ऑक्लूसन भी कहा जाता है | आई स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमे आंखों में ऑक्सीजन पहुंचाने वाली रक्त वाहिका अचानक से बंद हो जाती है, जिसके कारण आंखों में दर्द होने लगता है, धुंधला दिखाई देने लगता है और अंधापन जैसी स्थिति भी बन जाती है | आइये जानते है तपती गर्मी में आई स्ट्रोक के मुख्य कारण क्या है :- 

See also  डॉक्टर हरिंदर मित्रा ने दी आंखों के इलाज में उपयोग होने वाली एडवांस और नए तकनीकों के बारे में संपूर्ण जानकारी

तपती आई स्ट्रोक के मुख्य कारण :- 

  • तेज़ धुप की किरणों से आंखों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जो रक्त वाहिका पर को रोकने का कार्य करती है | 
  • गर्मी की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे खून भी गाढ़ा होने लगता है, जो रक्त वाहिकाओं में रुकावट का खतरा बन जाता है | 
  • पर्याप्त पानी का सेवन न करने से डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति रक्त को गाढ़ा बना देती है, जो आई स्ट्रोक के खतरे को बढ़ावा देती है |   

आई स्ट्रोक से आँखों का बचाव कैसे करे ? 

1. तपती धुप में निकलने से पहले अपनी आंखों को चश्मे के रही कवर कर ले, क्योंकि यह चश्मा आपको धूप की किरणों से निकल रहे यूवी रेस से बचाएगा | 

See also  Which Conditions Are Addressed In Oculoplasty Surgery?

2. गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी का सेवन करते रहे, इससे शरीर डिहाइड्रेशन नहीं होगा और रक्त भी गाढ़ा नहीं होगा | 

3. अगर पहले से ही आप कोई समस्या जैसे की उच्च रक्तचाप, मधुमेह या हृदय रोग से गुजर रहे है तो बेहतर यही है की गर्मियों में आप इसका सटीक तरीके से ध्यान रखे और डॉक्टर से जांच करवाते रहे | 

4. गर्मी के मौसम में हरी-सब्जियों, फल जैसे पानी से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें | 

5. कोशिश करे की तेज़ धुप में बाहर न जाए |   

अगर आई स्ट्रोक के आपको लक्षण नज़र आ रहे है तो बेहतर है की आप डॉक्टर के पास जाएं, इसके लिए आप मित्र आई हॉस्पिटल & लासिक लेज़र सेंटर का चयन कर सकते है | यहाँ के डॉक्टर्स ऑप्थल्मोलॉजिस्ट में एक्सपर्ट है |

See also  What Is Retinoblastoma In Detail? Read To Know

Contact Us

    Book an Appointment
    Call Now
    9501116997
    WhatsApp
    9501116997