Cashless Treatment
Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
Clear blue eye with visible blood vessels, close-up photo.

आखिर गर्मियां आते ही क्यों बढ़ने लग जाती है आँखों की जलन? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Loading

दरअसल, गर्मियां आते ही लोग अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा चिंतित हो जाते हैं, क्योंकि इस मौसम में लोगों को न केवल शरीर से जुड़ी बल्कि त्वचा, बालों और आंखों से जुड़ी समस्याएं भी लोगों को काफी ज्यादा परेशान करने लग जाती है। इसलिए, लोग इस मौसम में अधिक चिंतित नजर आते हैं। गर्मियों का मौसम काफी परेशान कर देने वाला होता है, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। इस दौरान, धूप के कारण त्वचा का रंग काला हो जाना, पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होना, धूल-मिट्टी के कारण बालों का रंग और सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ना और डिहाइड्रेशन होना जैसी समस्याओं का होना काफी आम हो जाता है। यही नहीं इसके कारण हम से ज्यादातर लोगों को आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, जिसमें आंखों में जलन होना, खुजली होना और लालिमा होना जैसी समस्याएं शामिल होती हैं। 

दरअसल, आंखों से जुड़ी इन समस्याओं से लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं और इसके कारण लोगों के रोजाना के काम काफी ज्यादा प्रभावित होने लग जाते हैं। क्योंकि ऐसे में आंखों में खुजली होने लगती है, जिससे काफी दिक्कत महसूस होती है। इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, कि गर्मियों के मौसम में आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। 

डॉक्टर के अनुसार, इस मौसम में आंखों में जलन काफी बढ़ जाती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें सूरज की तेज धूप होना, पौष्टिक आहार का सेवन न करना, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन न करना, धूल और मिट्टी भरी हवाओं में घूमना, पसीना आना, सूरज की तेज रौशनी होना और प्रदूषण भरी हवा का होना जैसे कई कारण शामिल हो सकते हैं। आंखों में होने वाली जलन को आम समझ कर नजरअंदाज करना आंखों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए, वक्त रहते इस समस्या पर ध्यान देना और इलाज करवाना आंखों की रोशनी को प्रभावित होने से बचा सकता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में यूवी प्रोटेक्टिव चश्मा पहनना, आंखों को बार-बार न रगड़ना और सेहतमंद आहार का सेवन करना जैसे कई उपायों को अपना सकते हैं। समस्या गंभीर होने पर आप अपने डॉक्टर से भी मिल सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  ओवर द काउंटर आई ड्रॉप्स के इस्तेमाल से आँखों को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

गर्मियां आते ही आंखों में बढ़ने वाली जलन के कारण! 

1.पसीने और धूल से संक्रमण होना 

गर्मियों के मौसम में पसीना निकलने और धूल-मिट्टी उड़ने की काफी दिक्क्त रहती है, जिससे आँखें आसानी से प्रभावित और संक्रमण की चपेट में आ सकती हैं। 

2. पानी और आहार का कम सेवन 

गर्मियों में पानी की कमी डिहाइड्रेशन के साथ-साथ आंखों में सूखापन और जलन का कारण भी बनती है। इसलिए, आंखों को सेहतमंद रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ पोषण से भरपूर आहार का सेवन करें। 

निष्कर्ष: गर्मियों के दौरान आंखों से जुड़ी समस्याओं का होना बहुत आम है। गर्मियों के मौसम में पसीना काफी आता है, जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता और आंखों की नमी कम हो जाती है, जिसकी वजह से आंखों में सूखापन होने के साथ-साथ आंखों में जलन की समस्या भी होने लगती है। गर्मियों में आंखों से जुड़ी समस्याएं ज्यादातर तेज धूप, धूल- मिट्टी, पसीने और शुष्क हवाओं के कारण ही होती है। ऐसे में, आंखों की विशेष देखभाल करने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। यह सच है, कि गर्मियां आते ही आंखों में जलन भी बढ़ने लग जाती है। इससे बचने के लिए इस लेख में बताए गए उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए सही इलाज और देखभाल काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में, ध्यान रहे अगर आपको आंखों में लगातार जलन या फिर लालिमा जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। हल्की जलन और सूखापन को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर एंटीसेप्टिक या फिर मॉइस्चराइजिंग आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस समस्या में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर वक्त रहते आंखों की अच्छी देखभाल और आंखों की सेहत पर ध्यान दे दिया जाय, तो किसी गंभीर संक्रमण या फिर किसी बड़ी परेशानी से अपना बचाव किया जा सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

See also  किन 5 बीमारियों का संकेत दे सकती हैं आपकी आँखें? डॉक्टर से जानें इसके बारे में! 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. आँखों को सेहतमंद बनाने के लिए किस किस्म का भोजन फायदेमंद साबित होता है? 

दरअसल, अपनी आँखों को सेहतमंद रखने के लिए और नजर को तेज करने के लिए आप ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, सी, ई, जिंक, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन से भरपूर भोजन का सेवन कर सकते हैं। इसमें, गाजर, खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और सूखे मेवे शामिल हो सकते हैं। यह आँखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

प्रश्न 2. गर्मियों में आँखों को किन-किन समस्यायों का सामना करना पड़ता है? 

दरअसल, गर्मियों के दौरान आँखों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिस में सूखापन, जलन, लालिमा, एलर्जी और संक्रमण जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं। गर्मियों के दौरान यह समस्याएं ज्यादातर तेज़ धूप, धूल- मिट्टी, पसीने और शुष्क हवाओं के कारण होती है। 

See also  आखिर क्या होता है आंखों का इंट्राऑकुलर प्रेशर? इसके कारण, लक्षण और कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में जानें डॉक्टर से

प्रश्न 3. किन लक्षणों से पता चलता है, कि आँखें बीमार हो रही है। 

आम तौर पर, अचानक धुंधला या फिर खराब दिखाई देना, आँखों में लगातार दर्द या जलन होना, आँखों में बहुत ज़्यादा पानी आना, रोशनी के प्रति सेंसिटिविटी होना, काले धब्बे, लाइनें पड़ना और चमकती हुई नज़र होना जैसे लक्षणों से पता चल सकता है, कि आँखें बीमार पड़ रही हैं। इसके अलावा, आँखों का लाल होना, पलकों का झुकना, और रात में कम दिखाई देना भी आँखों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का एक चेतावनी भरा संकेत हो सकता है।

Contact Us