Cashless Treatment
LASIK eye surgery can eliminate the need for glasses; learn about its advantages and potential drawb.

आखिर वो कौन सी आदतें हैं जो बन सकती हैं आंखों की परेशानी का कारण? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Loading

दरअसल, हम खुद ही कभी-कभार अपने जीवन में ऐसी आदतों को अपना लेते हैं, जो हमें और हमारे शरीर के बहुत से अंगों को मुसीबत में डाल देती हैं, जिस में आँखें भी शामिल होती हैं। आंखें हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, जो एक व्यक्ति की खूबसूरती का कारण भी बनती हैं। सुंदर आंखें जीवनशैली को निखारने में काफी मदद प्रदान करती हैं। इसलिए, आंखों की देखभाल करना एक व्यक्ति के लिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जैसे-जैसे एक व्यक्ति की उम्र में बढ़ोतरी होती है, तो वैसे-वैसे शरीर के विभिन्न अंगों की तरह आंखों में भी काफी ज्यादा कमजोरी आ जाती है। दरअसल, आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा, कि उम्र में साथ आँखें भी कमजोर हो जाती हैं, जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया भी हो सकती है। हाँ, ऐसे में यह माना जा सकता है, कि उम्र के साथ लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित होना एक आम बात हो सकती है। पर, आंखों में होने वाली इन समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें रोजमर्रा की आदतों को अपनाना एक प्रमुख कारण हो सकता है। आम तौर पर, रोजाना हम बहुत से ऐसे काम कर बैठते हैं, जो न केवल आंखों की रोशनी खराब होने का कारण बनते हैं, बल्कि इसके कारण आपको पूरी तरह से दिखाई देना भी बंद हो सकता है। 

ऐसे में, बहुत से लोग जानना चाहते हैं, कि वह कौन सी आदतें हैं, जिन को अपनाने से आँखें इतनी ज्यादा प्रभावित हो जाती हैं, कि आंखों की रोशनी भी जा सकती है? दरअसल, ऐसी कई आदतें हैं, जिन की वजह से आंखों को कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें काफी लंबे समय तक स्क्रीन देखते रहना, आंखों को बार-बार रगड़ना, धूप में बिना सनग्लास के बाहर निकलना, आंखों की नियमित जांच न होना, नींद की कमी और देर रात तक जागना जैसी कई बुरी आदतें शामिल हो सकती हैं। आंखों से जुड़ी तरह -तरह की समस्याओं से अपना बचाव करने के लिए इन आदतों में सुधार करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आंखों में किसी भी तरह की कोई भी गंभीर समस्या होने से पहले आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  ओवर द काउंटर आई ड्रॉप्स के इस्तेमाल से आँखों को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

रोजमर्रा की आदतें जो बन सकती हैं आंखों की परेशानी का कारण!

हर रोज अपनाई जाने वाली यह निम्नलिखित आदतें जो आंखों में होने वाली परेशानियों का एक बहुत बड़ा कारण बनती हैं, जैसे कि 

1. लंबे समय तक स्क्रीन देखते रहना 

डॉक्टर के अनुसार, लगभग सभी लोग अपना ज्यादातर वक्त मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर ही बिताते हैं। लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताने से रेटिना पर काफी ज्यादा दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से आंखों में सूखापन, धुंधलापन और सिर दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसे डिजिटल आई स्ट्रेन के नाम से जाना जाता है, जिसमें 20-20-20 नियम का पालन करना बेहद फायदेमंद होता है। 

See also  आखिर गर्मियां आते ही क्यों बढ़ने लग जाती है आँखों की जलन? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

2. नींद की कमी और देर रात तक जागना

नींद पूरी न होने पर आंखों को आराम नहीं मिलता है, जिससे आंखों में जलन, सूखापन, सूजन और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याएं होने लग जाती हैं। इससे आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, इसलिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है। 

निष्कर्ष: आँख भगवान का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है, जिस को संभाल कर रखना हमारी एक बहुत बड़ी जिमेदारी होती है। पर, भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण और जीवन में अपनाई जाने वाली कुछ गलत आदतों की वजह से आंखों में कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं। जिसमें काफी लंबे समय तक स्क्रीन देखते रहना, आंखों को बार-बार रगड़ना, धूप में बिना सनग्लास के बाहर निकलना, आंखों की नियमित जांच न होना, नींद की कमी और देर रात तक जागना जैसी कुछ गलत आदते शामिल हैं, जो आंखों की परेशानियों का कारण बनती हैं। अगर इन आदतों में सुधार न किया जाए, तो आपको इसके कारण पूरी तरह से दिखाई देना भी बंद हो सकता है। इसलिए, गंभीर समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी गंभीर समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. आँखों को सेहतमंद रखने के लिए किन आदतों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है? 

See also  गर्मी और पसीने में हो सकती है आंखे जलन, अपनाएं ये उपाय, जिससे तुरंत मिलेगा आराम 

दरअसल, अपनी आँखों को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना, प्रायप्त नींद लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना, धुप में निकलने से पहले यूवी-सुरक्षित चश्मा पहनना, धूम्रपान से दूर रहना, आँखों को न रगड़ना, स्क्रीन का इस्तेमाल करते वक्त 20-20-20 नियम का पालन करना और नियमित आँखों की जांच करनावा जैसी आदतों को अपनाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। 

प्रश्न 2. आंखों से जुड़ी समस्याएं किन लोगों को अधिक प्रभावित करती हैं? 

वैसे तो, आँखों में होने वाली समस्याएं किसी भी वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकती हैं, पर विशेष तौर पर आँखों से जुड़ी समस्याएं 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, मधुमेह या फिर उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों और तो और जो लोग कंप्यूटर और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, यह समस्या उन लोगों को अधिक प्रभावित करती है। 

प्रश्न 3. आँखों का जीवन में क्या महत्व है?

आँखें हमारी ज़िंदगी का सबसे कीमती और भगवान का दिया हुआ एक अनमोल तोहफ़ा है। इसके बिना दुनिया की किसी भी चीज की कल्पना करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। 

प्रश्न 4. क्या नियमित जांच कराने से आँखों में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है?

दरअसल, हाँ आँखों की नियमित जांच करवाने से आँखों में होने वाली गंभीर समस्याओं से अपना बचाव किया जा सकता है। इससे आँखों की रौशनी को होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकता है।

Contact Us

    Book an Appointment
    Call Now
    9501116997
    WhatsApp
    9501116997