Cashless Treatment
Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
Eye care for diabetes at Punjab Lasik, expert treatment options.

क्या आंखों में नजर आने वाले यह लक्षण कर सकते हैं  आंखों की रौशनी को प्रभावित? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Loading

यह तो आप जानते ही होंगे, कि आँखें हमारे जीवन के लिए कितनी ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं और इसलिए इन की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। दरअसल आँखें महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ काफी ज्यादा नाजुक भी होती हैं, जो किसी भी चीज से काफी जल्दी प्रभावित हो जाती हैं। आंखों की अच्छे तरीके से देखभाल करना हमारा पहला काम होना चाहिए। इन में होने वाली समस्या हमारे जीवन के साथ-साथ हमारे रोजाना के काम को भी काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती है। इसलिए आंखों में होने वाली किसी भी समस्या पर महत्वपूर्ण ध्यान देना अति आवश्यक होता है। गंभीर समस्या में डॉक्टर से संपर्क करना और समय पर इलाज करवाना  आँखों की रौशनी को प्रभावित होने से बचाया जा सकता है। 

आँखें जीवन के लिए काफी ज्यादा अनमोल होती हैं, पर हम से कई लोग अपनी आंखों की अच्छे से देखभाल नहीं करते हैं और आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। जिससे कि आंखों की सेहत को काफी ज्यादा खतरा रहता है। कई लोग काम के चलते आंखों में होने वाली समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं और आंखों में होने वाली समस्याओं का समय पर इलाज नहीं करवाते हैं, जिससे कि समस्या आगे चलकर घातक साबित हो सकती है। हम में से ज्यादातर लोग अपनी आंखों पर तभी महत्वपूर्ण ध्यान देते हैं, जब हमको लगातार  आंखों की रौशनी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे पहले हम अपनी आंखों की रौशनी को हल्के में ले रहे होते हैं। यह सभी के लिए होता है, कि अपनी  आँखों की रौशनी को बचाने के लिए इन की अच्छे तरीके से और रोज देखभाल की जाए। 

See also  क्या मोटापा आंखों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है? जानिए डॉक्टर से

हालांकि, यह बात भी बिल्कुल सच है, कि जैसे -जैसे एक व्यक्ति की उम्र में बढ़ोतरी होती है, वैसे-वैसे ही उसकी आंखों की रौशनी भी कम होने लग जाती है। इसके कारण एक व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडता है। हालांकि, यह सब आम है, पर कम उम्र में भी लोगों में आंखों की सेहत से जुड़ी समस्याओं का खतरा बना रहता है। दरअसल, आंखों को जिंदगी भर के लिए सेहतमंद रखने के लिए आप अपनी डाइट में जिंक, कॉपर, विटामिन सी, ई और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल कर सकते हैं। यह आंखों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं। दरअसल, यह आंखों के टिशू की सेहत को बनाए रखने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करते हैं, पर शरीर में इन का इंबैलेंस होने पर आपको आंखों की सेहत से जुड़े कई चेतावनी संकेत दिखाई दे सकते हैं। धुंधली नजर या फिर दोहरी नजर का होना, कम रोशनी में देखने में परेशानी होना, काफी लंबे समय तक आंखों का लाल रहना और आंखों में लगातार दर्द और सूजन होना जैसे संकेत आपकी आंखों की रौशनी को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपको भी इस तरह के लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  आखिर वो कौन सी आदतें हैं जो बन सकती हैं आंखों की परेशानी का कारण? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

आँखों की रौशनी को प्रभावित करने वाले आंखों में नजर आने वाले लक्षण!

 आँखों की रौशनी को प्रभावित करने वाले लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

1. धुंधली या फिर दोहरी दृष्टि होना 

दरअसल, धुंधला या फिर डबल दिखने के बहुत से कारण हो सकते हैं। यह समस्या कॉर्निया लेंस, रेटिना या फिर ऑप्टिक नर्व की वजह से भी हो सकती है, जिसमें ऐसी बहुत सी अंदरूनी बीमारियों के कारण आपको धुंधला नजर आ सकता है। इसकी जांच जरूरी होती है, ताकि इसके बारे में सारा कुछ पता किया जा सके। दरअसल, खराब और गंभीर स्थितियों में आंखों का इलाज करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया जाता है। आंखों का हिलना-डुलना इस समस्या का एक बहुत बड़ा लक्षण हो सकता है। इस बीमारी में आपकी एक या फिर दोनों आँख एक साथ प्रभावित हो सकती हैं।

ऐसे में, अपनी आंखों को ठीक रखने के लिए और सर्जरी से बचने के लिए आंखों की एक्सरसाइज को किया जा सकता है। 

2. कम रोशनी में देखने में परेशानी महसूस होना

दरअसल, जो लोग कम रोशनी में देख नहीं पाते हैं, या फिर देखने की क्षमता कम हो जाती है, तो यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी भरा संकेत होता है, जिसके कारण उनको रतौंधी, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा या फिर मायोपिया जैसी आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इसकी वजह से लेंस या फिर मैक्युला की बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि विशेष सेल्स जो रेटिना में रोशनी को महसूस करने के लिए बने होते हैं, वह कभी-कभी खराब हो जाते हैं, जिसकी वजह से एक व्यक्ति को कम रोशनी में बिल्कुल साफ़ दिखाई देने में काफी ज्यादा दिक्क्त महसूस होती है। दरअसल, इस समस्या के बारे में पता चलते ही आपको तुरंत पाने डॉक्टर से मिलना चाहिए और वक्त रहते इसका इलाज करवाना चाहिए, ताकि आगे की समस्याओं से बचा जा सके। 

See also  आँखों में पड़ने वाली धूल-मिट्टी बन सकती है, इन नुकसानों का कारण, जाने डॉक्टर से 

निष्कर्ष: धुंधली या फिर दोहरी नजर का होना, कम रोशनी में देखने में परेशानी होना, काफी लंबे समय तक आंखों का लाल रहना और आंखों में लगातार दर्द और सूजन होना जैसे आंखों में नजर आने वाले यह लक्षण  आँखों की रौशनी को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। यह चेतावनी भरे संकेत हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। इन लक्षणों की समय पर पहचान करके मेडिकल इमरजेंसी से बचा जा सकता है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपको बार-बार परेशान करता है, तो इसे नजरअंदाज करने की बजाए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर इस समस्या का इलाज करवाना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और आंखों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल के विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

Contact Us