Cashless Treatment
Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
Clear vision after LASIK eye surgery at Punjab LASIK, leading eye care center in Punjab.

किन 5 बीमारियों का संकेत दे सकती हैं आपकी आँखें? डॉक्टर से जानें इसके बारे में! 

Loading

आंखें हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होती हैं, जिनका ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, ऐसा माना जाता है, कि आंखें न केवल हमको देखने में सहायता प्रदान करती हैं, बल्कि किसी चीज को समझने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती हैं। इसलिए, आंखों का सेहतमंद होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, आंखों से जुड़ी ऐसी कई तरह की समस्याएं हैं, जिन से लगभग सभी वर्ग के लोग कहीं न कहीं प्रभावित हो जाते हैं। आम तौर पर, न केवल शरीर के अन्य हिस्सों से जुड़ी समस्याएं हमको परेशान कर सकती हैं, बल्कि आंखों से जुड़ी समस्याएं भी हमको काफी ज्यादा परेशान कर देती हैं। इसके अलावा, आंखों में होने वाली परेशानियों की वजह से एक व्यक्ति को देखने और काम करने में काफी ज्यादा मुश्किल आ सकती है। दरअसल, आंखों में होने वाली समस्याओं को हमें बिल्कुल भी आम नहीं समझना चाहिए, यह कई बार शरीर से जुड़ी बड़ी समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। इसलिए, आंखों में किसी भी तरह की समस्या होने पर हमको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

दरअसल, आंखें हमारे लिए बहुत ही ज्यादा कीमती होती हैं, क्योंकि अक्सर हम अपने आस-पास के लोगों की पर्सनालिटी को केवल देखकर ही समझ जाते हैं। पर, क्या आप इसके बारे में जानते हैं, कि आंखें न केवल दूसरे लोगों की पहचान करने और हमारे आस पास की चीजों को देखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बल्कि यह सेहत से जुड़ी अलग-अलग तरह की स्थितियों को भी प्रकट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉक्टर के अनुसार, आंखों में जलन, सूजन, दर्द और पलकों का ऊपर होना जैसी समस्याएं सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का संकेत दे सकती हैं, जिसमें एनीमिया, डायबिटीज, बेल्स पाल्सी, हाइपरथायरायडिज्म और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां शामिल हो सकती हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और विस्तार से जानते हैं। 

See also  आपकी आँखों पर प्रेशर बढ़ता है, इन कारणों से, इनको बिलकुल भी न करें नज़रअंदाज

किन बीमारियों का संकेत दे सकती है आपकी आंखें?

दरअसल, आंखों में दिखाई देने वाले बहुत से लक्षण आपको कई तरह की बीमारियों का संकेत दे सकते हैं, जिसमें से कुछ बीमारियां निम्नलिखित अनुसार हो सकती हैं, जिसका आंखों से चलता है, जैसे कि 

1. एनीमिया की समस्या 

आम तौर पर, अगर किसी व्यक्ति को अपनी आंखों के निचले पलक के अंदर का भाग गुलाबी रंग की बजाए अगर सफेद या फिर पीला नज़र आता है, तो असल में इस तरह की स्थिति एनीमिया की समस्या या शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का एक बहुत बड़ा संकेत हो सकता है। इसका पता चलते ही आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

2. डायबिटीज की समस्या 

अगर आपको अपनी आंखों के रेटिना में किसी भी तरह की कोई सूजन महसूस होती या फिर ब्लड वेसल के लीक होने की समस्या दिखाई देती है, तो यह डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी समस्या का संकेत हो सकता है। दरअसल, इस तरह की समस्या को नज़रअंदाज करने की बजाए इनका इलाज होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि, वक्त पर इलाज न मिलने पर यह समस्या आगे चलकर एक व्यक्ति के अंधे-पन का कारण बन सकती हैं। 

See also  आँखों में पड़ने वाली धूल-मिट्टी बन सकती है, इन नुकसानों का कारण, जाने डॉक्टर से 

3. बेल्स पाल्सी होना 

अगर आपको अपनी आंखों की एक तरफ मतलब कि चेहरे के एक पासे अचानक से काफी ज्यादा कमजोरी महसूस होती है, या फिर लकवा मार जाना जैसी समस्या का अहसास होता है, तो यह बेल्स पाल्सी बीमारी का संकेत हो सकता है। हर्पीज जोस्टर वायरस, जो कि एक दर्दनाक वायरल संक्रमण की तरह होता है। यह चेहरे की नसों से जुड़ा हुआ होता है, जिसका सीधा प्रभाव आंखों के आस-पास दिखाई दे सकता है। आम तौर पर, आंखों में किसी भी तरह की कमजोरी महसूस होने या फिर लकवा मारने जैसी समस्या महसूस होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, न कि इसे नज़रअंदाज कर ऐसे ही जाने देना चाहिए। इससे आपको काफी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

4. हाइपरथायरायडिज्म की समस्या 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि आपकी आंखों की ऊपरी पलकों का सामान्य से भी ज्यादा ऊपर की तरफ उठा हुआ होना और एक अजीब तरीके से तिरछा दिखाई देना अक्सर हाइपरथायरायडिज्म जैसी समस्या का संकेत हो सकता है। आम तौर पर, अगर आपको कभी भी आपकी आंखों की पलकों के साथ ऐसा महसूस हो, या फिर पलकों पर ऐसा कोई भी लक्षण नज़र आए, तो आपको समझ जाना चाहिए, कि यह शरीर में किसी थायराइड हार्मोन के असंतुलन का संकेत हो सकता है, जिसका समय पर इलाज होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

See also  मोतियाबिंद क्या होता है? डॉक्टर से जाने इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

5. हेपेटाइटिस की समस्या 

दरअसल, बहुत से लोग आंखों से जुडी बिमारियों को पहचान ही पाते हैं और आम समझ कर उनको नज़रअंजाद कर देते हैं। जैसे कि आंखों का पीला पड़ जाना यानी कि आंख के सफेद हिस्से का पीला पड़ जाना ज्यादातर आम होता है, यह लिवर की खराबी या फिर हेपेटाइटिस की समस्या का संकेत हो सकता है। जिसे नज़रंदाज़ करने की बजाए इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

निष्कर्ष: आंखों में जलन, सूजन, दर्द और पलकों का ऊपर होना जैसी आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का संकेत हो सकता है, जिन पर ध्यान देना और वक्त पर इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसलिए, आंखों में नज़र आने वाले किसी भी तरह के अजीबो-गरीब बदलाव को नज़रअंदाज करने की बजाए, समस्या के लक्षणों की पहचान करके तुरंत डॉक्टट से संपर्क करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आंखों के साथ-साथ शरीर के दूसरे अंगों का भी अच्छे से ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आंखों से जुड़ी किसी भी गंभीर समस्या के लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Contact Us