Cashless Treatment
Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
Eye doctor warning about eye stroke risk in Punjabi lasik patient care.

आखिर किन कारणों की वजह से हो सकता है सिर के साथ आंखों में दर्द? डॉक्टर से जानें इसके इलाज के बारे में!

Loading

आज ज्यादातर काम के चलते लोगों में सिर दर्द की समस्या होना काफी आम हो गया है। इसके साथ ही आँखों में दर्द होना भी एक आम समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, इसमें सारा दिन फ़ोन का इस्तेमाल करना, टीवी देखना और लैपटॉप पर काम करते रहना जैसे कारण शामिल हैं। इन आदतों से समस्या घटती नहीं है, बल्कि और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसी के चलते बहुत बार लोगों की आंखों में दर्द होने के साथ-साथ सिर में भी दर्द होने लग जाता है। हम में से ज्यादातर लोग इस समस्या को आम समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं, कि सिर के साथ आंखों में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?

वैसे तो, कई कारणों की वजह से सिर के साथ आंखों में भी दर्द हो सकता है, पर माइग्रेन, डिजिटल आई स्ट्रेन होना, साइनसाइटिस, क्लस्टर सिरदर्द होना, आंखों की समस्या होना, तनाव और थकान जैसे सिर के साथ होने वाले आँखों में दर्द के मुख्य कारण हो सकते हैं। यह कारण आपकी दिनचर्या को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए, इस तरह की स्थिति को बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सिर दर्द के साथ आंखों में होने वाले दर्द की समस्या को नजरअंदाज करना आपकी आँखों की सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए, आँखों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या को नजरंअदाज करने से पहले आपको एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। ताकि आगे चलकर गंभीर समस्याओं से बचा जा सके। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  क्या ध्यान न देने पर ग्लूकोमा बीमारी बन सकती है अंधेपन का कारण? डॉक्टर से जाने इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में!

आखिर क्या हो सकता है सिरदर्द के साथ आंखों में दर्द होने का कारण?

आंखों की स्थितियों का एक ग्रुप है ग्लूकोमा, जो आंखों की ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। ग्लूकोमा एक गंभीर आंखों की बीमारी है, जिससे अंधेपन का खतरा बना रहता है। आंख के अंदर बढ़ते दबाव के कारण इस समस्या का निर्माण होता है। दरअसल, ग्लूकोमा आंखों की रौशनी को प्रभावित करता है, जिससे सिर दर्द

की समस्या होने लगती है। आंखों के साथ होने वाला सिर में दर्द ग्लूकोमा जैसी समस्या का संकेत हो सकता है। इसी के चलते माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आंखों में दर्द शुरू होते हुए सिर तक पहुंचता है। 

आंखों के साथ सिर में दर्द होने पर क्या किया जा सकता है? 

दरअसल, आंखों के साथ सिर में दर्द होने पर आप निम्नलिखित टेस्टों को करवा सकते हैं और असल समस्या का पता करके उसका समय पर इलाज करवा सकते हैं: 

1. इंट्राऑकुलर दबाव आई टेस्ट 

दरअसल, ग्लूकोमा या फिर अन्य आंख की स्थिति का संकेत हो सकता है, आंखों में बढ़ा हुआ इंट्राऑकुलर दबाव। आम तौर पर, आंखों का एक्सपर्ट टोनोमेट्री का इस्तेमाल कर आईओपी को माप सकता है, जिसमें आंख के अंदर का दबाव मापने के लिए एक खास डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है। 

See also  बाइक चलाते वक्त धूप की यूवी किरणों से अपनी आंखों को कैसे रखें सुरक्षित? डॉक्टर के बताए ये 7 उपायों को अपनाएं।

2.आंखों की रोशनी की जांच करवाना 

सिर के साथ-साथ आंखों में दर्द होने पर आँखों की रौशनी की जांच कराना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, इस टेस्ट की सहायता से आंखों की रोशनी में होने वाले किसी भी बदलाव का पता आसानी से किया जा सकता है। 

निष्कर्ष: माइग्रेन, डिजिटल आई स्ट्रेन, साइनसाइटिस, क्लस्टर सिरदर्द, आंखों की समस्या, तनाव और थकान जैसी समस्याओं के कारण आपको सिर के साथ आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है। वैसे तो, सिर के साथ आंखों में दर्द होना एक आम समस्या होती है, पर अगर यह आपको लगातार और हर वक्त परेशान करे, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि, यह शरीर से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। इसलिए, समय पर पहचान और इलाज बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, ताकि आगे चलकर गंभीर समस्याओं से अपना बचाव किया जा सके। आंखों के साथ- साथ सिर में दर्द होने पर आप इंट्राऑकुलर दबाव आई टेस्ट, फंडस टेस्ट और आँखों की रौशनी की जांच करने जैसे कुछ टेस्ट को करवा सकते हैं। इन आई टेस्ट की मदद से आपको असल समस्या का पता चल सकता है और साथ में, समस्या बढ़ने से पहले ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

आंखों से जुड़ी कोई भी गंभीर समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए और आंखों से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

See also  आखिर क्या हो सकते हैं चश्मा हटाने के लिए मॉडर्न लेसिक सर्जरी के फायदे और नुकसान? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. किन कारणों की वजह से आँखों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है?

आँखों में सूखापन, एलर्जी, जलन, गलत खानपान, चश्में का लगत नंबर, माइग्रेन, संक्रमण और स्क्रीन का सबसे ज्यादा उपयोग करने जैसे कुछ कारणों की वजह से आँखों का दर्द कम नहीं बल्कि बढ़ सकता है। इस समस्या का हल करने के लिए आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

प्रश्न 2. आंखों में होने वाली समस्याओं को कैसे रोका जा सकता है? 

दरअसल, आँखों में होने वाली समस्यायों को रोकने के लिए आप नियमित आँखों की जांच करवाना, काम के दौरान 20-20-20 नियम की पालना करना, आँखों को साफ़ पानी से धोना, पौष्टिक आहार का सेवन करना और आँखों को बार -बार न रगड़ना जैसे कुछ उपायों को अपना सकते हैं। 

प्रश्न 3 क्या आँखों में दर्द एक आम समस्या होती है? 

हाँ, आँखों में दर्द होना एक आम बात हो सकती है, जो ज्यादातर, तनाव, थकान, संक्रमण और आँखों में हुई एक हल्की एलर्जी के के कारण हो सकती है। हालंकि, कुछ समय के लिए ये दर्द आम माना जा सकता है, पर, लगातार और हर वक्त होने वाला दर्द एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है, इसलिए इस दर्द को गंभीरता से लाना आवश्यक होता है।

Contact Us