Cashless Treatment
Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
Clear vision after LASIK eye surgery at Punjab LASIK, leading eye care center in Punjab.

क्या मोटापा आंखों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है? जानिए डॉक्टर से

Loading

जीवन में गलत आदतों को अपनाने के कारण, लोगों को कई तरह की समस्यायों का सामान करना पड़ता है, जैसे कि मोटापा। वैसे तो, मोटापा अपने आप में कोई समस्या नहीं है, पर इस समस्या की वजह से बहुत सारे लोगों को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। दरअसल, क्या अपने कभी ध्यान से इसके बारे में सोचा है, कि हमारे मोटापे का प्रभाव हमारी आँखों पर भी पड़ सकता है? ज्यादातर लोग इस पर ध्यान नहीं देते या फिर इसके बारे में कभी सोचते ही नहीं है। अगर आप इसके बारे में, नहीं जानते, तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इस के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि क्या सच में, एक व्यक्ति के मोटापे का प्रभाव उसकी आँखों पर भी पड़ सकता है?

क्या मोटापे का असर आंखों पर पड़ता है?

जी हां, यह बात बिलकुल सच है, कि एक व्यक्ति के मोटापे का प्रभाव उसकी आँखों पर पड़ सकता है। आपको बता दें कि मोटापा आँखों को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं करता है, पर इसकी वजह से एक व्यक्ति को आँखों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आपको बता दें कि एक व्यक्ति के मोटापे के कारण शरीर पर पहिला प्रभाव परिधीय धमनी रोग और डायबिटीज जैसी समस्यायों का हो सकता है। आम तौर पर, इस तरह की बीमारियां आंखों, किडनी और पैरों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

See also  गर्मी और पसीने में हो सकती है आंखे जलन, अपनाएं ये उपाय, जिससे तुरंत मिलेगा आराम 

मोटापे के कारण आंखों में हो सकती हैं, ये समस्याएं 

आम तौर पर, अगर हम आँखों की बात करें, तो मोटापे की वजह से रेटिना की गंभीर समस्या हो सकती है, जो दरअसल आंखों की रोशनी को खतरे में डाल सकती है। इस तरह की स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब मोटापे के कारण आंखों में छोटी ब्लड वेसल्स काफी ज्यादा कमजोर हो जाती हैं। इसकी वजह से, आँखों को ऑक्सीजन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की सप्लाई नहीं हो पाती है। इसके अलावा, आपको बता दें, कि इस तरह की स्थिति में, आँखों से संबंधित कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि 

1. डायबिटीज के साथ जुड़ी रेटिनोपैथी की समस्या। 

2. ग्लूकोमा। 

3. रेटिनल समस्या और नसों में रुकावट होना। 

4. स्ट्रोक से जुड़ी दृष्टि का नुक्सान। 

See also  कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम क्या होता है और इसका इलाज कैसे किया जाता है ?

5. उम्र के साथ जुड़ी मैक्यूलर डिजनरेशन। 

6. मोतियाबिंद। 

सेहतमंद वजन कैसे बनाए रखें?

दरअसल, अगर आप अपनी आँखों की सेहत के लिए सेहतमंद वजन को बना कर रखना चाहते हैं, तो आम तौर पर, इस के लिए आप कुछ आसान और असरदार सुझावों को अपना सकते हैं। जैसे कि 

1. अपने सेहतमंद वजन को बना कर रखने के लिए, आप को एक एक्टिव लाइफस्टाइल को अपनाने और संतुलित खुराक के सेवन करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसकी सहायता से आप सेहतमंद तरीके से अपने वजन का प्रबंधन कर सकते हैं, जो आपकी समूची सेहत के साथ साथ आपको आँखों को भी लाभ पहुंचा सकता है। 

2. हालाँकि, इसके साथ ही, आप अपने वजन को कम करने के लिए, एक बढ़िया डाइटीशियन की भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वह आपको स्वस्थ, पौष्टिक भोजन खाने के तरीकों के बारे में बता सकता है। जिस की सहायता से आपका नेचुरली वजन कम हो पाएगा। 

3. आपको बता दें, कि आंखों की सुरक्षा और आंखों की बीमारियों को बढ़ने से रोकने के लिए, ज़ेक्सैंथिन, ओमेगा -3, जिंक ल्यूटिन, विटामिन-सी और विटामिन ई, जैसे कुछ जरूरी पोषक -तत्व काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। आम तौर पर, आप अपने आहार में इस तरह के पोषक -तत्वों को शामिल कर सकते हैं। 

See also  बाइक चलाते वक्त धूप की यूवी किरणों से अपनी आंखों को कैसे रखें सुरक्षित? डॉक्टर के बताए ये 7 उपायों को अपनाएं।


निष्कर्ष :

अपनी गलत आदतों की वजह से लोगों को मोटापे जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। मोटापे के कारण लोगों को कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। मोटापे का प्रभाव हमारी आँखों पर भी पड़ता है, यह बात सच है, पर यह सीधे तौर हमारी आँखों को प्रभावित नहीं करता है। मोटापे के कारण आँखों से जुड़ी परिधीय धमनी रोग, ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और डायबिटीज जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं, और यह समस्याएं आंखों, किडनी और पैरों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर आपको भी मोटापे या फिर किसी और समस्या के कारण आँखों में परेशानी बन गयी है और आप इसका इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही मित्रा आई हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में इसके विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Contact Us