Cashless Treatment
Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
LASIK eye surgery being performed on a woman in a clinical setting.

रातभर आंखों पर क्या लगाकर रखने से डार्क सर्कल्स को किया जा सकता है दूर? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Loading

आज के समय में ज्यादातर लोग रात भर अपने-अपने कारणों की वजह से जागते रहते हैं, जिसमें घर की परेशानियां, ऑफिस का काम और पर्सनल कारण शामिल हो सकते हैं। इस तरह की स्थिति में व्यक्ति रात को अच्छे तरीके से सो नहीं पाता है और आंखों के साथ- साथ सेहत से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का शिकार हो जाता है। ऐसे में, देर रात तक सोना और काफी लम्बे समय तक फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करना ज्यादातर लोगों की एक रोजाना की गंदी आदत बन चुकी है। भले ही हम में से ज्यादातर लोगों को इसके नुकसानों के बारे में पता हो पर फिर भी हम इसमें किसी भी तरह का कोई सुधार नहीं करते हैं और आंखों की अच्छे से देखभाल करना छोड़ देते हैं। हम बखूबी जानते हैं, कि अगर हम देर रात तक सोयेंगे और रात भर फ़ोन को चलाते रहेंगे, तो इससे आंखों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, पर फिर भी हम इससे होने वाली समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं और आंखों को ऐसे ही समस्या में रहने देते हैं। जिससे की आंखों को न केवल जलन, बल्कि डार्क सर्कल जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

इन आदतों का पहला प्रभाव हमारी आंखों पर ही पड़ता है, जो आज किसी से भी छिपा नहीं है। इसमें आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल भी शामिल हैं। इसके कारण न केवल हमारा चेहरा डल और कमजोर दिखाई देता है, बल्कि इसके कारण एक व्यक्ति की पर्सनालिटी पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस तरह की समस्या पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। क्योंकि, अगर इस समस्या पर ध्यान न दिया गया, तो इसके कारण आपकी आँखें बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती हैं। 

ऐसे में, अगर आपका भी चेहरा काले घेरों की वजह से डल और बीमार सा नजर आता है और इसके कारण आपकी आंखें भी डार्क सर्कल्स की वजह से काली नजर आती हैं, तो ऐसे में आप इस बात की बिल्कुल भी चिंता न करें। इस समस्या को दूर करने के लिए आप एक घरेलू उपाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आलू के रस का इस्तेमाल आप अपने चेहरे पर कर सकते हैं। इसे आप रात भर अपनी आंखों पर लगाकर रख सकते हैं, इससे आपके डार्क सर्कल की समस्या दूर हो सकती है। यह नुस्खा काफी ज्यादा असरदार माना जाता है, जिसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के बाद आपको फर्क देखने को मिल सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  गर्मी और पसीने में हो सकती है आंखे जलन, अपनाएं ये उपाय, जिससे तुरंत मिलेगा आराम 

रातभर आंखों पर क्या लगाकर रखने से डार्क सर्कल्स दूर हो सकते हैं?

आम तौर पर, अगर आप रात भर आंखों पर निम्नलिखित घरेलू उपाय का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी आंखों के डार्क सर्कल दूर हो सकते हैं, जैसे कि 

आलू के रस का इस्तेमाल करना 

आंखों के नीचे होने वाली डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने के लिए आप आलू के नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बात से कोई भी अनजान नहीं है, कि आलू में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जिसमें ब्लिचिंग जैसा गुण भी शामिल है। आम तौर पर, यह न केवल आंखों के डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है, बल्कि त्वचा पर होने वाले कई दाग को भी हल्का करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। पर, ऐसे में ध्यान रहे चूंकि इस में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जिसके कारण इस को चेहरे पर सीधे नहीं लगाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर इसे चेहरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आलू से अंडर आई क्रीम बनाने के लिए किन- किन चीजों का इस्तेमाल करना होता है? 

आम तौर पर, आलू से अंडर आई क्रीम बनाने के लिए मतलब कि आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को कम और इन से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे की आप एक असरदार क्रीम बना सकते हैं। यह क्रीम इस समस्या में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। इसे तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी लें, इसके बाद इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल लें, 4 से 5 चम्मच आलू का रस लें, एक चम्मच ग्लिसरीन और 1 विटामिन ई कैप्सूल लें। इन सब को एक साथ डालकर अच्छे तरीके से मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। इन चीजों को कम से कम 5 मिनट तक मिक्स करते रहें, जब तक कि यह वाइट कलर की क्रीम सा न नजर आने लगे। इसके बाद आप इसको रोज अपनी आंखों के नीचे लगाकर सो सकते हैं। इस नुस्खे का इस्तेमाल आप एक-एक दिन छोड़कर कर सकते हैं। इस्तेमाल के बाद अपने चेहरे पर फर्क महसूस कर सकते हैं। 

See also  डॉक्टर से जानें, आंख की सर्जरी होने से पहले किन ख़ास बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है?

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को कम करने के अन्य तरीके क्या हो सकते हैं?

आम तौर पर, आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कम करने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि 

1. रोजाना रात को समय पर सोएं। 

2. रात को सोने से पहले फ़ोन का कम से कम इस्तेमाल करें। 

3. सेहतमंद डाइट का सेवन करें। 

4. रोजाना खूब मात्रा में पानी का सेवन करें। 

5. डार्क सर्कल्स के दौरान काजल और आईलाइनर जैसे मेकअप का इस्तेमाल न करें। 

निष्कर्ष: अगर आंखों की अच्छे से देखभाल न की जाये और इन पर अच्छे से ध्यान न दिया जाये, तो आंखों में समस्या होना लाजमी है। नींद पूरी न करने की वजह से और रात भर ज्यादा फोन का इस्तेमाल करने की वजह से आंखों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना शामिल है। यह समस्या एक व्यक्ति को काफी ज्यादा परेशान कर देने वाली हो सकती है। इस समस्या का इलाज करने के लिए आप इस लेख में बताए गए आलू के नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इस समस्या को कम कर त्वचा को अच्छा बना सकता है। इस समस्या को कम करने के लिए आप इस लेख में बताए गए अन्य उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो आलू की क्रीम लगाने से पहले कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है, जिसमें सेंसिटिव व ड्राई स्किन त्वचा वाले लोगों को इसे लगाने से बचना चाहिए, इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करवाएं, क्योंकि यह नुस्खा हर किसी की स्किन पर सूट नहीं करता है। समस्या होने पर आप डॉक्टर से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इस के विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

See also  आखिर गर्मियां आते ही क्यों बढ़ने लग जाती है आँखों की जलन? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल! 

प्रश्न 1. किन बीमारियों के कारण आंखों में जलन होने लगती है?

विशेष तौर पर, आँखों में सूखापन, एलर्जी, कंजंक्टिवाइटिस आई, पलकों की सूजन और आंखों में काफी ज्यादा तनाव होने जैसी बीमारियों के कारण आँखों में काफी ज्यादा जलन की समस्या होने लग जाती है। इसके अलावा, केमिकल, हवा में धुआं, धूल, कॉन्टैक्ट लेंस का गलत तरीके से इस्तेमाल करना और शरीर में विटामिन ए की कमी होने की वजह से आँखों में जलन की समस्या हो सकती है। 

प्रश्न 2. क्या ज्यादा रोने से डार्क सर्कल होते हैं? 

दरअसल, हां यह बात बिल्कुल सच है, कि हद से ज्यादा रोने से आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ सकते हैं और ऐसे में आपको आंखों में सूजन की समस्या भी हो सकती है।

Contact Us