Cashless Treatment
Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
Child covering eyes, need for vision correction, Punjab LASIK eye care specialist.

आखिर क्या होती है पलकों की सूजन? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और रोकथाम के तरीकों के बारे में!

Loading

आज के समय में पलकों में होने वाली सूजन लोगों में आम देखी जा सकती है। इसके कारण कई लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं, क्योंकि इसके कारण देखने में काफी ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि पलकों में होने वाली सूजन को मेडिकल भाषा में ब्लेफराइटिस के नाम से जाना जाता है। जो एक प्रकार का आंखों का संक्रमण होता है। आम तौर पर, इस तरह की समस्या ज्यादातर जक्टिवाइटिस जैसी समस्या के साथ देखी जाती है। कभी कभार इस समस्या के कारण आंख में काफी ज्यादा दर्द भी हो सकता है। इसलिए, आंखों में होने वाली हर एक समस्या पर विशेष ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हम में से ज्यादातर लोग शायद इस बात को जानते हैं, की ब्लेफराइटिस जैसी समस्या बचपन से ही शुरू हो जाती है और एक क्रोनिक बीमारी के रूप में आपको जीवन भर परेशानी में डाल सकती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि कुछ स्थितियों में पलकों में होने वाली सूजन की समस्या काफी ज्यादा गंभीर हो सकती है और इसको ब्लेफराइटिस की लेटर स्टेज के नाम से जाना जाता है। दरअसल, डॉक्टर के अनुसार पलकों में सूजन आंखों के ऊतकों में तरल पदार्थ जमा होने या फिर संक्रमण जैसे ब्लेफेराइटिस की वजह से होती है। इस तरह की स्थिति में, आंखों में काफी ज्यादा भारीपन, लालिमा और खुजली जैसी समस्या का अनुभव होने लग जाता है। पलकों में सूजन होने पर आपको कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं, जिसमें आंखों का लाल होना, आंखों में खुजली होना, जलन होना, काफी ज्यादा दर्द होना और आंखों में से काफी ज्यादा पानी आना जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इन लक्षणों की पहचान कर तुरंत इलाज करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इससे आगे होने वाली समस्या से अपना बचाव किया जा सकता है। आखिर क्या होती है पलकों की सूजन? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और रोकथाम के तरीकों के बारे में! इसलिए, हर वक्त समस्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होता है। 

See also  पॉल्यूशन के कारण आँखों में होने वाले दर्द के लिए किन 3 टिप्स को अपनाया जा सकता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

आम तौर पर, इस समस्या का इलाज इस के अंदरूनी कारणों और गंभीरता के अनुसार ही किया जाता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

पलकों में होने वाली सूजन के क्या लक्षण हो सकते हैं? 

आम तौर पर, पलकों में होने वाली सूजन ब्लेफराइटिस का सबसे बड़ा लक्षण माना जाता है। पर, जैसे कि आप सभी को पता है, कि यह एक प्रकार का संक्रमण है, तो इसके कारण अन्य लक्षणों का भी विकास हो सकता है। इसलिए, पलकों में होने वाली सूजन के निम्नलिखित लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे कि 

1. ऐसा लगना जैसे आपकी आंखों में कुछ चला गया है। 

2. आंखों में काफी तेज खुजली होना। 

3. आंखों का पूरी तरीके से लाल हो जाना। 

4. आंखों में जलन की समस्या होना। 

5. आंखों में काफी ज्यादा सूजन हो जाना और साथ में आंख भी लाल हो जाना। 

6. आंखों के आसपास वाली जगह पर पपड़ी बनना और सुख कर उतरने लगना। 

7. ज्यादा या फिर कम रोशनी को सहन न कर पाना 

8. पलकों के बाल अपने आप गिरने लग जाना। 

पलकों में होने वाली सूजन के क्या कारण हो सकते हैं? 

आम तौर पर, इस मामले में डॉक्टर का कहना है, कि इस तरह की ज्यादातर स्थितियों में पलकों की सूजन स्टैफिलोकॉकस नाम के बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण की वजह से होती है। इसके अलावा, इसके और भी कई कारण हो सकते हैं, जिस में एलर्जी होना और जीवनशैली से जुड़ी कई आदतें होना शामिल हो सकती हैं। इन कारणों की वजह से पलकों में सूजन आ सकती है, पर अभी तक इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है 

See also  यह 3 जोखिम कारक जो बढ़ाते हैं आई स्ट्रोक का खतरा, रहें सावधान

पलकों में होने वाली सूजन के जोखिम कारक क्या हो सकते हैं? 

आम तौर पर, पलकों में होने वाली सूजन के जोखिम कारक निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

1. त्वचा का ऑयली होना। 

2. बालों में काफी ज्यादा रूसी होना। 

3. त्वचा में सूजन होना। 

4. आंखों में काफी ज्यादा सूखापन की समस्या होना। 

पलकों की सूजन को किस तरह रोका जा सकता है? 

आम तौर पर, पलकों की सूजन को रोकने के लिए आपको निम्नलिखित कुछ विशेष बातों का महत्वपूर्ण ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि 

1. अपनी पलकों को हमेशा अच्छे तरीके से साफ़ रखें। 

2. सोने से पहले अपनी अखोंज को छे से साफ़ करें आंखों पर लगे मेकउप को हटाएँ। 

3. पलकें के पिछले हिस्से पर आई लाइनर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। 

4. अगर आपको पलकों में सूजन की समस्या पहले से ही है, तो इसे ठीक होने तक आँख में किसी भी तरह के मेकअप का इस्तेमाल न करें। 

5. सूजन की समस्या पूरी तरीके से ठीक हो जाने के बाद पुराने मेकअप का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें, इससे आंखों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

6. इस तरह की स्थिति में जितना हो सके अपनी आंखों को धूल-मिट्टी के संपर्क से बचाएं। 

7. अपनी आंखों को गंदे हाथों से बिल्कुल भी न छुएं। आंखों को छूने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं। 

निष्कर्ष: पलकों में सूजन होना एक आम समस्या होती है, पर इसको नजरअंदाज करना और समय पर डॉक्टर से इलाज न करवाना एक बड़ी समस्या का भी कारण बन सकती है। इसके कारण आँखों की रौशनी तक बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है। इसलिए, आंखों से जुड़ी समस्याओं में सावधानी बरतना और आंखों की रौशनी को बचाने के लिए आंखों की अच्छे से देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आंखों में सूजन होने की वजह से आंखों में काफी ज्यादा भारीपन, लालिमा और खुजली जैसी समस्या का भी अनुभव हो सकता है। इस लेख में बताए गए इस समस्या के कारण और लक्षणों पर ध्यान देकर इस समस्या की समय पर पहचान की जा सकती है और समय पर इस समस्या का इलाज किया जा सकता है। पलकों में होने वाली सूजन से बचने के लिए आपको अपनी पलकों को अच्छे से साफ़ रखना, सोने से पहले आंखों से मेकउप को हटाना, अपने गंदे हाथों से आंखों न छूना और आंखों को धुल मिट्टी से दूर रखना जैसे कार्यों को करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। आंखों की समस्या बढ़ने पर आपको सबसे पहले अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करने से अच्छा है, इन पर ध्यान दें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

See also  डॉक्टर अक्षय मित्रा ने दी लेज़र कैसीन ब्लेड फ्री मोतियाबिंद सर्जरी के बारे में संपूर्ण जानकारी

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. आइब्रो के नीचे दर्द वाले दाने किन कारणों की वजह से होते हैं? 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि आइब्रो के नीचे दर्द वाले दाने अक्सर मुंहासे, अंदर की ओर बढ़ते हुए बाल या फिर किसी उत्पाद के कारण एलर्जी की वजह से होते हैं। 

प्रश्न 2. आइब्रो के नीचे दर्द वाले दाने होने पर क्या करना चाहिए?

आम तौर पर, आइब्रो के नीचे दर्द वाले दाने होने जैसी स्थिति में आपको इनको ठीक करने के लिए सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र को साफ रखना, दिन में दो बार हल्के फेस वॉश का इस्तेमाल करना और बर्फ से सिकाई करना जैसे कार्यों को करना चाहिए। इस तरह की स्थिति में इस बात का जरूर ध्यान रखें, कि इन दोनों को कभी भी किसी भी प्रकार की चोट या फिर इनको न फोड़ा जाये, क्योंकि, इसके कारण न केवल इन्फेक्शन, बल्कि दाग की समस्या भी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

Contact Us