![]()
आँखें भगवान की तरफ से एक इंसान को दिया हुआ तोहफा है, जिससे कि वह दुनिया की हर एक खूबसूरत चीज को देख सकता है, जो भगवान के द्वारा निर्मित की गई है। आम तौर पर, दुनिया की हर उस खूबसूरत चीज को देखने के लिए और एक अच्छी जिंदगी जीने के लिए आंखों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, आज के समय में लोग इस तरह की डाइट का सेवन करते हैं, जिससे कि उनकी आंखों को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है। रोजाना खराब भोजन का सेवन करना, या फिर कई ऐसे अन्य कारणों की वजह से लोगों की आंखों की रोशनी काफी ज्यादा कमजोर और आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वैसे तो, आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का होना काफी ज्यादा आम होता है, क्योंकि आज के समय में प्रदूषण ने इतनी ज्यादा रफ़्तार पकड़ ली है, कि इससे आंखों का प्रभावित होना स्वाभाविक है। आम तौर पर, आंखों से जुड़ी समस्याएं लगभग सभी लोगों को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती हैं। आज के समय में बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों तक आंखों का कमजोर होना काफी ज्यादा आम हो गया है, यह हर वर्ग के लोगों को परेशान कर सकती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह समस्या उन लोगों में और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जो खेल, ड्राइविंग, स्विमिंग या फिर लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं। इसकी वजह से ही हम में से बहुत से लोग चश्मा या फिर कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ लोगों के लिए काफी ज्यादा तकलीफ़ देह हो सकते हैं।
दरअसल, इस तरह की स्थिति में, मॉडर्न लेसिक सर्जरी आपको इस तरह की समस्या से स्थायी छुटकारा दिलाने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकती है। दरअसल, मॉडर्न लेसिक सर्जरी न केवल आंखों की रोशनी में सुधार लाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है, बल्कि यह आंखों पर लगे चश्मे से भी स्थायी रूप से छुटकारा दिलाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है। मॉडर्न लेसिक सर्जरी आंखों को कई तरह के फायदे प्रदान करती है, जिस में चश्मा या फिर कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की जरूरत न होना, ओवर कनेक्शन या फिर अंडर करेक्शन की संभावना कम होना, सर्जरी के दौरान आंखों में कम दर्द होना, कुछ ही घंटों के अंदर नॉर्मल गतिविधियों में आना जैसे फायदे शामिल हो सकते हैं। लेसिक आई सर्जरी के साथ- साथ इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिसमें कुछ हफ्तों या फिर महीनों तक आंखों में सूखापन, जलन और चुभन जैसी समस्या महसूस होना शामिल हो सकती है। सर्जरी के बाद किसी भी तरह की समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
मॉडर्न लेसिक सर्जरी के फायदे क्या हो सकते हैं?
मॉडर्न लेसिक सर्जरी के बहुत से फायदे हो सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
1. ज्यादातर मरीजों को इस सर्जरी के बाद चश्मा या फिर कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ती है। ये इस सर्जरी का सबसे बड़ा फायदा माना जाता है। इसके अलावा, सर्जरी के बाद मरीजों को आंखों में स्थायी सुधार देखने को मिल सकता है।
2. मॉडर्न लेसिक सर्जरी एक दर्द रहित प्रक्रिया है, जिसमें मरीजों की आंखों में सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए हल्का दबाव पड़ता है। इसके अलावा, इसका एक और फायदा है, जिसमें सर्जरी के दौरान लोकल एनेस्थेटिक आई ड्रॉप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. सर्जरी के बाद कम से कम 24 से 48 घंटों के अंदर पीड़ित व्यक्ति अपनी आम गतिविधियों में वापस आ जाता है, जिसमें पढ़ना, मोबाइल चलाना या फिर ऑफिस का काम करना शामिल होता है।
4. आम तौर पर, यह सर्जरी केवल 10 से 15 मिनट में खत्म हो जाती है और इस दौरान लेजर का इस्तेमाल भी बस कुछ ही सेकंड तक के लिए होता है।
5. सफल सर्जरी के बाद मरीज की आंखों की रोशनी सालों तक बनी रह सकती है। विशेष तौर पर अगर पीड़ित व्यक्ति की आंखों का नंबर पहले से स्थिर हो।
मॉडर्न लेसिक सर्जरी के नुकसान क्या हो सकते हैं?
1. सर्जरी के बाद पीड़ित व्यक्ति को अपनी आँखों में कुछ हफ्तों या फिर महीनों तक ड्राइनेस, जलन या फिर चुभन जैसी समस्या का अनुभव हो सकता है, जिसको आई ड्रॉप की सहायता से कंट्रोल की जा सकता है।
2. सर्जरी होने के बाद इसकी शुरुआत में ही पीड़ित व्यक्तियों को रात के दौरान रोशनी के चारों ओर घेरा, ग्लेयर या फिर स्टारबर्स्ट दिखाई पड़ सकते हैं, जो वक्त के साथ कहीं न कहीं अपने आप ठीक हो जाते हैं।
3. आम तौर पर, लेसिक सर्जरी सभी मरीजों के लिए फायदेमंद साबित नहीं होती है। इसलिए, जो लोग बहुत पतले कॉर्निया, गंभीर ड्राई आई सिंड्रोम और कॉर्निया से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित होते हैं, उनको इस सर्जरी से बचने की सलाह प्रदान की जाती है।
लेसिक सर्जरी से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है?
1. सर्जरी से पहले अपनी आँखों की अच्छे से जांच कराना महत्वपूर्ण होता है।
2. इस बात को पक्का करें कि आपका लेंस ठीक से काम कर रहा है।
3. एक अनुभवी आई एक्सपर्ट और आई सेंटर का चुनाव करें।
4. सर्जरी के सभी फायदे और रिस्क को समझने के बाद ही कोई फैसला करें।
निष्कर्ष: मॉडर्न लेसिक सर्जरी चश्मे या फिर कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा पाने का एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका होता है। मॉडर्न लेसिक सर्जरी के कई फायदे होते हैं और कुछ नुकसान भी होते हैं। इसलिए, सही तरीके से चुने गए मरीजों में यह बेहतरीन तरीके से काम करती है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और आँखों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
