Cashless Treatment
Clear vision LASIK surgery at Punjab Lasik for better eyesight and quality of life.

सालों पुराने चश्मे को हटाने के लिए इन फल और सब्ज़ियों को करें अपने डाइट में शामिल   

Loading

एक मानव शरीर बिना आंखों के बेहतर और सुंदर जीवन की कल्पना नहीं कर सकता | जब भी शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य की बात होती है तो लोग अक्सर आंखों के स्वास्थ्य को भूल जाते है | यदि शरीर के सबसे नाज़ुक अंग की बात करें तो सबसे पहले आंखों का नाम आता है, जिसका सही से देखभाल करना एक व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है | आज के समय में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, हर वर्ग के लोग मोबाइल, टेबलेट, लॉपटॉप और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में अपना सबसे अधिक समय को व्यतीत करते है, जिससे उनके आंखों के खराब हो सकती है | 

इसके अलावा कोविड काल के बाद से अधिकतर लोगों ने अपने वर्किंग लाइफस्टाइल को बिलकुल ही बदल दिया, जिसकी वजह से उन्हें काफी समय लापोप या फिर कंप्यूटर पर काम करके बिताना पड़ता है | लगातार लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करने से, आंखों से जुडी कई प्रकार की समस्या के उत्पन्न होने का जोखिम कारक बाद जाता है | इनमें से कुछ कारण ख़राब खानपान भी होते है, जो आंखों की रौशनी को ख़राब कर देती है, जिसे आंखों में चश्में लग जाते है और कई सालों तक यह उतरते नहीं है | इसलिए आंखों की रौशनी को बरकरार करने के लिए अक्सर डॉक्टर अपने सतुलित भोजन में अच्छी डाइट को शामिल करने की सलाह देता है | आइये जानते है ऐसे ही फल और सब्ज़ियों के बारे में :- 

खट्टे फल है आंखों के लिए फायदेमंद       

See also  Blurry Vision- Cause And Treatment

खट्टे फल आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते है. क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है | आइये जानते है ऐसे ही खट्टे फलों के बारे में :-

  • नारंगी :- नारंगी विटामिन सी जैसे पौष्टिक तत्व से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते है | 
  • अंगूर :- अंगूर आंखों के लिए बेहद लाभदायक होते है, क्योंकि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स आंखों के स्वास्थ्य की रक्षा और उसे बनाए रखने में मदद करता है |    
  • नींबू :- नींबू को काटकर जग में डूबाना, आपकी कल्पना से भी अधिक आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है | नींबू में मौजूद ज़ेक्सैंथिन और ल्यूटिन की मात्रा सबसे अधिक होती है, जो आंखों की रौशनी को बरकरार रखने और मोतियाबिंद जैसे समस्या से लड़ने में मदद करता है |    
  • संतरा :- संतरे विटामिन ए और फ्लेवोनॉइड युक्त अन्य खाद्य पदार्थ से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते है |
  • आंवला :-  आंवला आंखों की रौशनी को बनाए और बरकरार रखने में मदद करता है | यह विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो बेहतर दृष्टि को प्राप्त करने में मदद करता है | इसके अलावा आंवला की एक और खासियत यह भी है कि यह आंखों को मोतियाबिंद जैसी समस्या से बचाये रखने में मदद करता है     

कौन-सी हरी सब्ज़ियों का सेवन करना बेहद ज़रूरी होता है ? 

  • पालक :- पालक राइबोफ्लेविन और थायमिन के साथ-साथ ल्यूटिन, बीटा कैरोटीन, क्लोरोफिलिन और जैंथीन जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वस्थ आंखों के साथ-साथ, हृदय प्रणाली और तंत्रिका तंत्र के रखरखाव के लिए बेहद लाभदायक होता है |   
  • मेथी :- मेथी के पत्ते और बीज कई तरीकों से आंखों के स्वास्थ्य में मदद करता है | इनमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते है, जो आंखों के रौशनी को बनाए रखने में मदद करता है |    
  • सरसों का साग :- सरसों के साग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों के रेटिना की रक्षा करने में और हानिकारक नीली रौशनी को फ़िल्टर करने में मदद करता है | 
  • बथुआ :- बथुआ साग में विटामिन ए की मात्रा सबसे अधिक होती है, जो आंखों की रौशनी को काफी लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है |   
  • काले साग :- काले साग यानी केल में विटामिन सी और इ के साथ-साथ ज़ेक्सैन्थिन और ल्यूटिन जैसे तत्वों से भरपूर होते है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते है |    
See also  कौन-सी आदतें उम्र से पहले आपकी नज़र को बना रहीं है कमजोर, जानिए इसको ठीक करने के लिए क्या करें और क्या न करें !

मछली है आंखों के लिए फायदेमंद 

मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए और जिंक जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने में मदद करते है | यह आंखों में सूजन की समस्या को कम करने में मदद है और आंखों की रौशनी को बनाए रखने में मदद करता है | 

अंडे का सेवन ज़रूर करें 

अंडे पौष्टिक तत्वों का एक बेहतर स्रोत होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने में मदद करता है, जिसमें शामिल है:- 

  • ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन :- यह तत्व कैरोटिनॉइड अंडे की जर्दी में पाए जाते है , जो सूरज की रौशनी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाली हानिकारक नीली रौशनी से आंखों की रक्षा करता है | एक शोध से यह पता चला है कि, जो लोग प्रति सप्ताह एक से अधिक अंडे का सेवन करते है, उनमें 15 वर्षों में अंतिम चरण की आयु-संबंधी मैक्युलर डिजनरेशन के विकसित होने का जोखिम कारक लगभग 46 प्रतिशत तक कम हो जाता है |    
  • जिंक :- अंडे में मौजूद शरीर को ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन का उपयोग करने में मदद करता है | 
  • विटामिन सी एंड ई :- अंडे इन पौष्टिक तत्वों के बहुत बड़े स्त्रोत होते है |
See also  यह 3 जोखिम कारक जो बढ़ाते हैं आई स्ट्रोक का खतरा, रहें सावधान

यदि फिर भी आपके स्थिति पर किसी भी प्रकार का सुधार नहीं आ रहा है तो इसके लिए आप मित्रा आई हॉस्पिटल एंड लेसिक लेज़र सेंटर परामर्श कर सकते है | इस संस्था में मौजूद सभी डॉक्टर पंजाब के सर्वश्रेष्ठ ऑप्थल्मोलॉजिस्ट से एक है, जो आंखों में लगे सालों पुराने चश्मों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते है | इसलिए आज ही मित्रा आई हॉस्पिटल एंड लेसिक लेज़र सेंटर नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर अपनी अप्पोइन्मेंट को बुकिंग करवा सकते है |     

Dr. Harinder Mitra is a pioneer in ophthalmology and the founder of Mitra Eye Hospital, established in 1995. With decades of dedication to eye care, he is committed to providing reliable, advanced, and comprehensive ophthalmology services for patients of all age groups.

Contact Us

    Book an Appointment
    Call Now
    9501116997
    WhatsApp
    9501116997