Cashless Treatment
Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
Healthy Eating for Better Vision Nutrient-Rich Diet Tips for Children's Eye Health

क्या यह 2 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां आंखों के लिए हो सकती हैं फायदेमंद? जानें डॉक्टर से

Loading

आज के समय में, हर कोई चाहता है, कि उसकी आंखें हेल्दी रहें और वह सब कुछ अच्छे से देख सके। पर कोई भी अपनी आंखों को सेहतमंद रखने के लिए इन बातों का ध्यान नहीं रखना चाहता, जैसे स्क्रीन टाइम कम करना, रोज़ाना आंखों का चेकअप करवाना और अपने रोज़ के खाने-पीने का भी ध्यान रखना वगैरह। असल में, हर कोई, चाहे बच्चे हों या बड़े, हर समय आपको फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए ही दिखेंगे। इसके इलावा, आप देखेंगे कि ज्यादातर बच्चे अपनी पढ़ाई के चलते फ़ोन में ही घुसे रहते हैं। 

आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में, जहां बच्चों के ट्यूशन से लेकर स्कूल तक का सारा काम फ़ोन पर होता है, तो दिनचर्या की कुछ बुरी आदतों जैसे कि सुबह उठते ही मोबाइल फोन को चलाना, इसके बाद फिर दिन भर लैपटॉप चलाना और रात में टीवी या फिर फोन देखने आदि की वजह से आँखें बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती हैं और इससे आंखों में काफी ज्यादा दर्द होने लग जाता है। इसके साथ ही, हवा में मौजूद हानिकारक कण न केवल हमारी आंखों को कमजोर करते हैं, बल्कि यह आंखों को काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं। 

दरअसल, यही कारण होते हैं, कि बहुत से लोगों की आँखें वक्त से पहले कमजोर हो जाती हैं, या फिर उन को आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस तरह की स्थिति में, लोगों के मन में बहुत से सवाल उठते हैं, जैसे कि ऐसे में आखिर क्या किया जा सकता है? दरअसल, अगर आपके भी मन में इस तरह के सवाल उठते हैं और आप काफी ज्यादा चिंतित रहते हैं, तो आप इस की तो बिल्कुल भी फ़िक्र न करें, क्योंकि आंखों की कमजोरी को दूर करने या फिर अपनी आंखों को सेहतमंद बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, बच्चा हो या फिर बूढ़ा, जिस की भी आंखें कमजोर या फिर दर्द करती हैं, वह इन जड़ी बूटियों का सेवन आराम से कर सकता है। इसमें त्रिफला, सौंफ बादाम और धागे वाली मिश्री का मिश्रण, आंवला और गुलाब जल से आंखों को साफ़ करना जैसी जड़ी बुटिया शामिल हो सकती हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  क्लासिक लेज़र सर्जरी की ज़रूरत कब पड़ती है? जाने डॉक्टर से क्या है मिथ्स एंड फैक्ट्स

आंखों की सेहत के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां 

दरअसल, आंखों की कमजोरी को दूर करने के लिए निम्नलिखित आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन किया जा सकता है, जैसे कि 

1. त्रिफला

दरअसल, त्रिफला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के साथ -साथ आंखों की समस्याओं के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। इसके अलावा, यह न केवल आंखों की नसों को मजबूत करने में मदद करता है, बल्कि यह आंखों के अंदर जमी गंदगी को भी साफ करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। रात में सोने से पहले गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को मिलकर इसका सेवन किया जा सकता है। 

See also  क्या मोटापा आंखों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है? जानिए डॉक्टर से

2. आंवला

आम तौर पर, इस बात को लगभग सभी जानते हैं, कि आंवला में विटामिन सी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो न केवल सेहत और त्वचा के लिए लाभदायक होता है, बल्कि यह आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि, आंवला में मौजूद विटामिन-सी आंखों की रेटिना को खराब होने से बचाता है और साथ ही, यह आँखों की रौशनी को काफी लंबे समय तक बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है। इसके अलावा यह आंखों में मोतियाबिंद जैसी समस्या के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना खाली पेट ताजे आंवले का सेवन कर सकते हैं, या फिर आंवले का जूस, मुरब्बा या फिर इसके चूर्ण को पानी में डालकर पी सकते हैं। बच्चों को आंवले की कैंडी या फिर चटनी बना कर खिलाई जा सकती है।

See also  आंखों की एलर्जी होने के मुख्य लक्षण और कारण क्या है ?

निष्कर्ष:

दरअसल, सही तरीके से चीजों को देखने और उसका अनुभव करने के लिए आंखों का सेहतमंद होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अपनी आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए स्क्रीन टाइमिंग को कम करना और रोजाना अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोना जैसे कार्यों को किया जा सकता है। आंवला, गुलाब जल, त्रिफला, सौंफ बादाम और धागे वाली मिश्री का मिश्रण जैसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती हैं। आंखों की गंभीर समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने और आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Contact Us