Cashless Treatment
Doctor examining young woman's eyes with an ophthalmoscope in clinic.

आंखों को ठंडक देने के लिए क्या इन चीजों का किया जा सकता है इस्तेमाल? डॉक्टर से जानें, क्या वाकई इनसे डार्क सर्कल की परेशानी होती है दूर!

Loading

दरअसल, एक अच्छा और सुरक्षित जीवन जीने के लिए आंखों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। कहा जाता है, कि अगर आंखों का अच्छे से ख्याल न रखा जाए, तो इससे व्यक्ति को कई तरह कि समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें व्यक्ति को देखने तक में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, आंखों को जलन, खुजली और लाल पन जैसी समस्या से बचाने के लिए आपको हर संभव प्रयास करना चाहिए। पर फिर भी गर्मियों के दौरान कुछ लोगों को अपनी आंखों में जलन, खुजली और सूखापन जैसी समस्या का अहसास होता है, जो हवा में फैले प्रदूषण और ज्यादा गर्मी के कारण हो सकती है। इस तरह की स्थिति में व्यक्ति अपनी आंखों को आराम प्रदान करने के लिए न जाने कितने ही उपायों का इस्तेमाल करता है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में एहसास होता है, कि बस आंखों को आराम और ठंडक पहुंचाने वाली कोई चीज मिल जाये। इस दौरान जब इस तरह की कोई चीज मिल जाती है, तो हमको काफी ज्यादा आराम प्राप्त होता है। दरअसल, इस दौरान आंखों में होने वाली समस्या के दौरान आंखों को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों में खीरा, एलोवेरा जेल, आलू का स्लाइस और टमाटर शामिल हो सकता है। आम तौर पर, अगर आपको भी गर्मियों के दौरान आंखों में किसी भी तरह की कोई भी समस्या होती है और आप अपनी आंखों को ठंडक पहुंचाना चाहते हैं, तो इस बारे में आपको ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। आप इस लेख में बताई गई चीजों का इस्तेमाल अपनी आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए कर सकते हैं। यह आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी साबित हो सकते हैं। आम तौर पर, यह चीजें आपको अपने घर पर आसानी से मिल जाएगी। 

गर्मियों के दौरान आंखों को ठंडा करने वाली कौन-कौन सी चीजें होती हैं?

डॉक्टर के अनुसार, आप गर्मियों के दौरान अपनी आंखों को आराम प्रदान करने के लिए और ठंडक प्रदान करने के लिए घर पर रखी इन निम्नलिखित चीजों का इस्तेमाल अपनी आंखों के लिए कर सकते हैं, जैसे 

See also  आखिर क्या होता है आंखों का इंट्राऑकुलर प्रेशर? इसके कारण, लक्षण और कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में जानें डॉक्टर से

1. आंखों के लिए खीरा 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि खीरा न केवल सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो सेहत और आंखों में कोई भी समस्या महसूस होने पर ठंडक प्रदान कर सकती है। इसमें किसी भी तरह का कोई भी शक नहीं है, कि खीरे के इस्तेमाल से आप अपनी आंखों को ठंडक प्रदान कर सकते हैं। आपको बता दें,कि खीरे में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह काफी लाभदायक होता है, जो आंखों की थकान और सूजन को कम करने में काफी ज्यादा मदद प्रदान करता है। दरअसल, अपनी आंखों को ठंडक प्रदान करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल पतले-पतले स्लाइस के रूप में कर सकते हैं, इसके लिए आप सबसे पहले एक खीरा लें और उसको पतली-पतली स्लाइस में काट लें और अपनी आंखों पर लगा लें। कम से कम 10 से 15 मिनट तक के लिए इन पतली स्लाइस को अपनी आंखों पर लगा कर रखें। ऐसा करने से आपकी आंखें न केवल रिलैक्स फील करती हैं, बल्कि इससे आपकी आंखों के डार्क सर्कल भी काफी हद तक कम हो जाते हैं। 

2. आंखों को आराम दे एलोवेरा जेल 

यह तो आप सभी जानते ही हैं, कि एलोवेरा जेल कई तरह की समस्याओं में काम आता है। यह शरीर से जुड़ी समस्याओं में काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है, क्योंकि यह हाइड्रेटिंग और हीलिंग गुणों से भरपूर होता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल ज्यादातर त्वचा की समस्याओं में किया जाता है, पर इसका इस्तेमाल आंखों को ठंडक प्रदान करने के लिए भी किया जा सकता है। जी हाँ, गर्मियों के दौरान आंखों को ठंडक देने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इसे हल्के हाथों से अपनी आंखों के आसपास के एरिया पर लगा सकते हैं, जिससे आपको ठंडक मिल सकती है। इसको लगाने के बाद आप अपनी आंखों को नार्मल पानी से धो सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आँखों के आसपास की सूजन कम होती है, त्वचा को नमी मिलती है और इससे आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल की समस्या से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। 

See also  आंखों को सेहतमंद रखने के लिए डाइट में कौन से -कौन से फूड्स को शामिल किया जा सकता है? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

3. आंखों पर लगाएं आलू का स्लाइस

गर्मियों के दौरान आंखों में कोई न कोई समस्या होना लाजमी है, इस दौरान आंखों में जलन के कारण हम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान अगर आप अपनी आंखों को ठंडक और आराम पहुँचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप आलू के स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू जितना खाने में इस्तेमाल किया जाता है, यह समस्याओं को दूर करने में भी उतना ही काम आता है। गर्मियों के दौरान अपनी आंखों को आराम प्रदान करने के लिए और इसके लिए आलू का इस्तेमाल करने के लिए आप आलू के छोटे-छोटे स्लाइस कर सकते हैं और इस को अपनी आंखों पर रख सकते हैं। आलू का इस तरह इस्तेमाल न केवल आपकी आंखों को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि इससे आपकी आंखों के डार्क सर्कल भी दूर हो जाते हैं। इन आलू की स्लाइस को कम से कम 10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। इससे आंखों में आगे चलकर होने वाली समस्याओं से आराम मिलता है। 

निष्कर्ष: हवा में फैले प्रदूषण और ज्यादा गर्मी के कारण आज लोगों को आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें आंखों में जलन होना प्रमुख माना जाता है। इसके कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए, अगर आप अपने जीवन में आंखों के कारण होने वाली समस्याओं से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो अपनी आंखों की देखभाल करें। गर्मियों के दौरान अपनी आंखों को ठंडा रखने के लिए आप इस लेख में बताए गए उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों को काफी आराम मिलेगा और आप आंखों में होने वाली समस्याओं से अपना बचाव भी कर पाएंगे। अगर इन उपायों का इस्तेमाल करने के बावजूद भी आपकी आंखों की जलन दूर नहीं होती है, तो इसके लिए आप तुरंत अपने डॉक्टर से मिल सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से मिल सकते हैं। 

See also  आखिर क्या होती है पलकों की सूजन? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और रोकथाम के तरीकों के बारे में!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. क्या आंखों को रोजाना ठंडे पानी से धोने से जलन दूर हो सकती है? दरअसल, हाँ अगर आप अपनी आँखों की जलन को दूर करना चाहते हैं, तो आप

दिन में कम से कम 3 से 4 बार अपनी आँखों को साफ और ठंडे पानी से धो सकते हैं। आम तौर पर, इस से केवल जलन की समस्या ही नहीं दूर होती, बल्कि इससे आँखों का सूखापन, थकान और लालिमा भी काफी हद तक कम हो जाती है। इसके अलावा, इससे आंखों की नसों को काफी ज्यादा आराम मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आँखों में मौजूद धूल-मिट्टी के कणों को भी दूर करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। 

प्रश्न 2. क्या डार्क सर्कल की समस्या किसी को भी प्रभावित कर सकती है?

वैसे तो, डार्क सर्कल की समस्या हानिकारक नहीं होती है, पर हाँ डार्क सर्कल की समस्या किसी भी व्यक्ति को और किसी भी उम्र और लिंग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जैसे खराब जीवनशैली, पोषण की कमी, अनुवांशिकी कारक और लोगों की बढ़ती उम्र। 

Contact Us

    Book an Appointment
    Call Now
    9501116997
    WhatsApp
    9501116997