![]()
आज के बढ़ते प्रदूषण, मोबाइल, लैपटॉप, टीवी का ज्यादा इस्तेमाल, धूल-मिट्टी और नींद की कमी के कारण आंखों में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं, जिस में जलन होना, एलर्जी होना, आंखों में लालिमा आना और खुजली होना जैसी कई तरह की समस्याएं शामिल हैं। दरअसल, इन समस्याओं को दूर करने के लिए अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने की बजाय सीधे मेडिकल स्टोर पर जाते हैं और ओवर द काउंटर आई ड्रॉप को लेते हैं और उस का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। आपको बता दें, कि इसका इस्तेमाल आंखों की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल अंधेपन तक का कारण बन सकता है। इससे आंखों में एलर्जी की समस्या होना, ड्राई आई सिंड्रोम का खतरा बढ़ना, काला मोतिया होने जैसे नुकसान हो सकते हैं।
आखिर क्या होती है ओवर द काउंटर आई ड्रॉप?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए पकाओ बता दें, कि ओवर द काउंटर आई ड्रॉप वो आई ड्रॉप्स होती हैं, जिसका इस्तेमाल अक्सर आंखों में होने वाली समस्या के लिए किया जाता है, जो बिना डॉक्टर की पर्ची के मेडिकल स्टोर पर आसानी से प्राप्त हो जाती है। अक्सर लोग इसे आंखों में होने वाली समस्या को कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि आंखों में किसी भी तरह की जलन होना या फिर आंखों में किसी भी तरह का कोई दर्द होना आदि। इसके अलावा, हम में से ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल आंखों में होने वाली रेडनेस को कम करने, आंखों की खुजली को मिटाने और इसके साथ ही काफ़ी लंबे वक्त से हो रही आंखों में पीड़ा यानि कि थकान को कम करने के लिए करते हैं। चूँकि, इससे समस्या ठीक हो जाती है और आसानी से मिल जाती है, तो लोग इसका इस्तेमाल करते वक्त डॉक्टर की सलाह नहीं लेते हैं। इसकी वजह से इस प्रकार की आई ड्रॉप भविष्य में आगे चलकर आंखों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए, इसके कारण आंखों में होने वाले किसी भी नुकसान से बचने के लिए आपको किसी भी आई ड्राप का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
ओवर द काउंटर आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से आंखों को होने वाले मुख्य नुकसान कौन से हो सकते हैं?
आम तौर पर, ओवर द काउंटर आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से आंखों को होने वाले विशेष नुकसान निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
1. आंखों का पूरी तरह इन पर निर्भर हो जाना
दरअसल, यह तो आपको पता ही होगा, कि आज लगभग हर दवा बिना केमिकल के नहीं आ रही है। इसी तरह कुछ ओवर द काउंटर आई ड्रॉप में, इस तरह के केमिकल मौजूद होते हैं, जो आंखों में होने वाली समस्या यानी कि लालिमा को तुरंत कम करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। अगर इसी तरह इन का इस्तेमाल लगातार होता जाए, तो आँखें इस पर ही निर्भर हो जाती है। जैसे कि अगर आप अपनी आंखों में लालिमा और जलन होने पर आई ड्रॉप का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इससे समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है और आपको लगातार परेशान करती रहती है। दरअसल, इस पर डॉक्टरों का कहना है, कि इस प्रक्रिया में धीरे-धीरे नेचुरल आंसू बनना कम हो जाते हैं, जिस को अक्सर मेडिकल भाषा में रिबाउंड इफेक्ट कहा जाता है।
2. काला मोतिया का खतरा बढ़ जाना
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि कई बार स्टेरॉयड-मिक्स आई ड्रॉप भी बिना डॉक्टर की पर्ची के मेडिकल स्टोर पर आसानी से प्राप्त हो जाती है, जो कि आंखों की सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। आम तौर पर, यह आई ड्रॉप सबसे ज्यादा खतरनाक स्थितियों को पैदा कर सकती है। दरअसल, इस को अपनी आंखों में डालने से काला मोतिया, सफेद मोतिया, आंखों में काफी ज्यादा दबाव बढ़ना, यहां तक कि आंखों की रोशनी तक जाने का खतरा काफी ज्यादा बना रहता है। आम तौर पर, ऐसा तभी होता है, जब इनका एस्तेमाल काफ़ी लंबे वक्त से किया जा रहा हो, या फिर बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल आंखों की समस्या होने पर किया जा रहा हो।
3. ड्राई आई सिंड्रोम का खतरा बढ़ना
आम तौर पर, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि आंखों में लंबे समय तक ओवर द काउंटर आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने पर आंखों में नमी की काफी ज्यादा कमी हो जाती है और इसका इस्तेमाल लगातार करना आंखों के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से न केवल आंखों में जलन जैसी समस्या का अनुभव होता है, बल्कि आंखों में चुभन जैसा भी महसूस भी हो सकता है। आम तौर पर, यहां तक कि कई बार आपको आंखों के अंदर जलन और रेत की तरह भी महसूस हो सकता है। दरअसल, इससे कुछ नहीं बस ड्राई आई सिंड्रोम जैसी बीमारी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जो आंखों के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है।
4. आंखों में एलर्जी की समस्या होना।
दरअसल, सभी लोगों की आंखों की सेहत और सेंसिटिविटी अलग-अलग होती है। इसी के चलते, ओवर द काउंटर आई ड्रॉप्स में कई तरह के प्रिजर्वेटिव, बेंजालकोनियम क्लोराइड, आर्टिफिशियल केमिकल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या को पैदा कर देते हैं, जिसकी वजह से आंखों में पानी आना, सूजन और लालिमा जैसी समस्या काफी जयादा बढ़ जाती है। इसके कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
निष्कर्ष: ओवर द काउंटर आई ड्रॉप किसी भी व्यक्ति के लिए लाभदायक नहीं होती है, केवल हानिकारक ही साबित होती है। डॉक्टर के द्वारा दी गई जानकारी के हिसाब से ओवर द काउंटर आई ड्रॉप आंखों के लिए केवल हानिकारक ही नहीं बल्कि आँखों की रौशनी को भी छीन सकती है। इससे आंखों को कई तरह के नुकसानों का सामना जैसा की इस लेख में बताया गया है। इसलिए आंखों के लिए किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के न करें। जिन लोगों को आंखों से जुड़ी कोई भी आम से गंभीर समस्या होती है, उन लोगों को तो ओवर द काउंटर आई ड्रॉप का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। आंखों में कोई भी समस्या होने पर आप अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. क्या बच्चों के लिए ओवर द काउंटर आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना ठीक होता है?
दरअसल, डॉक्टर के अनुसार बच्चों की आंखों में किसी भी तरह की समस्या होने पर ओवर द काउंटर आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना ठीक नहीं होता है। आम तौर पर, यह वयस्कों से ज्यादा छोटे बच्चों के लिए हानिकारक साबित होती है। यह ड्रॉप बच्चों में आंखों के विकास को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती है। आम तौर पर, इससे न केवल बच्चों की आंखों में जलन की समस्या हो सकती है, बल्कि बच्चों की आंखों को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए, बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों की आंखों में आई ड्राप को नहीं डालना चाहिए।
प्रश्न 2. आखिर किन लोगों को ओवर द काउंटर आई ड्रॉप से दूर रहना चाहिए?
वैसे तो, ओवर द काउंटर आई ड्रॉप किसी भी व्यक्ति के लिए सही साबित नहीं होती है, केवल हानिकारक ही होती है। पर, फिर भी बुजुर्ग लोगों, डायबिटीज के मरीजों, हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों और पहले से आंखों की बीमारी वाले लोगों को इस आई ड्राप से कोसो दूर रहना चाहिए।
