Cashless Treatment
Book an Appointment
Call Now
9501116997
Whatsapp
9501116997
Eye care for diabetes at Punjab Lasik, expert treatment options.

पॉल्यूशन के कारण आँखों में होने वाले दर्द के लिए किन 3 टिप्स को अपनाया जा सकता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Loading

आज कई शहरों में पॉल्यूशन का स्तर काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है, जिसमें दिल्ही जैसे शहर पहले नंबर पर आते हैं। यह तो आप जानते ही होंगे, कि दिल्ली में पॉल्यूशन का स्तर काफी ज्यादा और लगातार बढ़ता जा रहा है, जो लोगों कि सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। दरअसल, आपको बता दें, कि प्रदूषण के कारण हमारे आसपास का सारा वातावरण काफी ज्यादा दूषित हो जाता है, जिसकी वजह से सांस लेने में काफी ज्यादा दिक्कत महसूस होती है और ज्यादा से ज्यादा सांस से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लग जाती हैं। आम तौर पर, इसका प्रभाव एक व्यक्ति की सेहत के साथ -साथ त्वचा और आंखों पर भी पड़ता है। प्रदूषण के कारण काफी लोगों की सेहत बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है और उनको इसी प्रदूषण के कारण कई तरह की बिमारियों का भी सामना करना पड़ता है, जो उनको प्रतिदिन काफी परेशान करती रहती हैं। आम तौर पर, एक हानिकारक प्रदूषण में रहने की वजह से एक व्यक्ति की आंखों की सेहत पर भी काफी ज्यादा पूरा प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से आंखों में दर्द, सूजन, लालिमा और जलन जैसी समस्या होने लग जाती है। ऐसा कई बार होता है, कि धुंध, धुआं और प्रदूषित हवा के कारण आंखों पर काफी ज्यादा रेडनेस भी आ जाती है, जिसकी वजह से एक व्यक्ति को अपनी आंखों को खोलने पर काफी ज्यादा दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए, इस तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर आंखों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, अगर कोई व्यक्ति काफी लम्बे वक्त तक दूषित वातावरण में रहता है, तो उसको आंखों से जुड़े कई तरह के रोग हो सकते हैं, जिन पर वक्त रहते ध्यान न देने पर, आगे चलकर काफी ज्यादा गंभीर समस्या भी हो सकती है। इसलिए, वक्त रहते आंखों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। प्रदूषण के कारण आंखों में होने वाला दर्द काफी ज्यादा आम होता है, पर ध्यान न देने पर यह गंभीर भी हो सकता है। अगर आपको भी प्रदूषण के कारण आंखों में किसी भी तरह का कोई भी दर्द महसूस होता है, तो आप इसके लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं, जिसमें आंखों को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेट रखना, आंखों कि अच्छे तरीके से साफ़ सफाई करना, नियमित आंखों की जांच कराना और साथ में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना जैसे कुछ टिप्स शामिल हो सकते हैं। दरअसल, प्रदूषण जैसी स्थिति में इन टिप्स को अपनाना आपकी आंखों के लिए क़ाफी ज्यादा फायदेमंद और आंखों की सेहत में काफी ज्यादा सुधार देखा जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  आंखों को सेहतमंद रखने के लिए डाइट में कौन से -कौन से फूड्स को शामिल किया जा सकता है? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

पॉल्यूशन में आंखों को होने वाली समस्याओं से कैसे बचाएं?

प्रदूषण के कारण आंखों को होने वाली कई तरह की समस्याओं से बचने के लिए आप निम्नलिखित कुछ टिप्स को अपना सकते हैं, जैसे कि 

1. नियमित अपनी आंखों को हाइड्रेट रखना 

पॉल्यूशन के कारण आँखों में जलन, सूजन और दर्द जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं, जिन पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। असल में, अगर आप भी रोजाना के पॉल्यूशन की वजह से आँखों से जुड़ी ऐसी दिक्कतों से परेशान हैं, तो इन से बचने के लिए अपनी आँखों को रोजाना हाइड्रेटेड रखना बहुत ज़रूरी होता है। इस तरह की स्थिति के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपकी आँखें पूरा दिन हाइड्रेटेड रहती हैं और प्रदूषण के कारण आंखों में होने वाला दर्द भी ाक़फ़ी ज्यादा कम हो जाता है। 

See also  मोतियाबिंद क्या होता है? डॉक्टर से जाने इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

2. आंखों की सफाई जरूर करना 

प्रदूषित वातावरण से अपनी आंखों को बचाकर रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि आँखें शरीर का एक बहुत ही नाजुक अंग होती हैं, जो किसी भी छोटी चीज से जल्द ही प्रभावित हो जाती हैं। प्रदूषित वातावरण के कारण आंखों में कई तरह के धूल -मिट्टी के कण चले जाते हैं, जिससे आंखों से दिखना बंद हो जाता है और आँखें सही तरीके से खुल नहीं पाती हैं। इसलिए, इस दौरान आंखों की अच्छे से सफाई करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में आपको रोज सुबह और शाम अपनी आंखों को नॉर्मल पानी से जरूर धोना चाहिए। आम तौर पर, नियमित रूप से आंखों को साफ़ करने से न केवल आँखें सेहतमंद रहती हैं, बल्कि इसके कारण आंखों में होने वाले दर्द और इरिटेशन से भी काफी ज्यादा राहत प्राप्त होती है। 

See also  आखिर क्या होता है आंखों का इंट्राऑकुलर प्रेशर? इसके कारण, लक्षण और कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में जानें डॉक्टर से

3. नियमित आंखों की जांच कराना 

किसी भी स्थिति में अपनी आंखों की जांच करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, इससे आंखों में होने वाले छोटे -छोटे सभी बदलावों के बारे में आसानी से पता किया जा सकता है। अगर प्रदूषण के कारण आपको अपनी आंखों में किसी भी तरह की कोई भी दिक्कत होगी तो, वह इसके माध्यम से पता की जा सकती है और उसका समय पर इलाज किया जा सकता है। 

निष्कर्ष: आंखों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि हमारी आँखे काफी ज्यादा नाजुक होती हैं, जो किसी भी चीज से जल्दी प्रभावित हो जाती हैं। इसी तरह पॉल्यूशन के कारण आंखों को काफी ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ सकता है, जिसमें आंखों में जलन, सूखापन, सूजन और दर्द जैसी कई तरह की दिक्क्तें होना शामिल हो सकती हैं। दूषित वातावरण से अपनी आंखों को बचाने के लिए आप इस लेख में बताये गए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं, जो आपकी आंखों को सेहतमंद रखने का काम करते हैं। इसके अलावा, आप एयर प्यूरीफायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों से जुड़ी कोई भी दिक्कत होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत इलाज पाने के लिए आप आज ही मित्रा आई एंड लेजर लेसिक हॉस्पिटल में जा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इस बारे में बात कर सकते हैं।

Contact Us